[2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ]
1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (अब कोलकाता) को वापस छीना।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1954-पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।
**भारत रत्न पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।
1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1975 - बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।
1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
1993 - श्रीलंका गृह युद्ध - श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या।
2001 - बांग्लादेश में 'फ़लवा' अवैध घोषित।
2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित,
** काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ,
**पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008-बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
**सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।
**चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।
2009- रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
**भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010-सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
2016 - सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।
2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 - डी. एन. खुरोदे - प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।
2 जनवरी को हुए निधन
1950 -डॉ. राधाबाई - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1989 - सफ़दर हाशमी - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
2010 - राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2014 - अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
[2 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ]
डॉ. राधाबाई स्मृति दिवस ।
No comments:
Post a Comment