Wednesday 17 January 2018

History of the Day [18 जनवरी]

[18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ]

1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।


1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1960 -अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
**तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, 
**कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
**पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 -सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2008 - जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
**मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2009 -'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
**सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।

[18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति]
1841 - महाराष्ट्र के विद्वान् 'महादेव गोविन्द रानाडे' का जन्म हुआ।
1927 - वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन ।
1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली ।
1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।
1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री।

[18 जनवरी को हुए निधन]
1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल।
1955 - सआदत हसन मंटो - भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
1963 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1966 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1996 - एन. टी. रामाराव - राजनीतिज्ञ और अभिनेता।
2003 - हरिवंश राय बच्चन - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
2013 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।

[18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव]
श्री हरिवंश राय बच्चन स्मृति दिवस।

No comments:

Post a Comment

Most visited Posts of BLOG...Last 30 Days