Thursday 11 January 2018

History of The Day [12 जनवरी]

[12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ]
1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।


1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा।
1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, 
**नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, 
**पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 - 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008-कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
**इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।


[12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति]
1863 - स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक।
1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1917 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1972 - प्रियंका गाँधी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेत्री।

[12 जनवरी को हुए निधन]
1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
2008-दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।

[12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव]

*स्वामी विवेकानंद जयन्ती।
*राष्ट्रीय युवा दिवस (भारत)।
*महर्षि महेश योगी जयन्ती।


No comments:

Post a Comment

Most visited Posts of BLOG...Last 30 Days