Sunday 7 January 2018

History of The Day [08 जनवरी]

*8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।

1790 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।

1800 - आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।

1952 - जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1929 - नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।
2001 - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, 
**घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
2003 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
2008 -केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2009 -पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

*8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति*

1890 - रामचन्द्र वर्मा - हिन्दी साहित्यकार।
1908 - नाडिया - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1909 - आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार
1925 - मोहन राकेश, साहित्यकार।
1926 - केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना
1929 - सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता।
1938 - नन्दा - भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1942 - स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
1975 - हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार।


*8 जनवरी को हुए निधन*

1884 - केशव चन्द्र सेन - एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो 'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक थे।
1941 - प्रणवानंदा महाराज - भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।
1984 - पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।
1995 - समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमय का निधन।
1996 - फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
2008-उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।


*8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*

स्वामी रामानंदाचार्य जयंती ।

No comments:

Post a Comment

Most visited Posts of BLOG...Last 30 Days